फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
रेहड़ के गाँव जाब्तानगर में हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र सिंह । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अफजलगढ़/ रेहड़। एसडीएम ने कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले गांव पहुंच कर हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को आवश्यक हिदायत दी।
सोमवार को उप जिलाधिकारी धामपुर धीरेंद्र कुमार सिंह गांव जाब्तानगर, मोहम्मदपुर राजौरी, रसूलपुर तथा कासमपुरगढ़ी पहुंचे ओर हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। वृहस्पतिवार को इन गांवों में चार युवतियां कोरोना पॉजिटिव मिलीं थीं। ये युवतियां दिल्ली के एक हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती थीं। दो जून को ही मोहम्मदपुर राजौरी, जाब्तानगर व कासमपुरगढ़ी वापस आईं थीं। चारों युवतियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं दो युवक भी गांव रसूलपुर में मुंबई से आये थे, जो जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों व ग्राम प्रधान से हॉटस्पॉट में आवश्यक सेवाएं बनाये रखने तथा गांव में सफाई, सैनेटाइजेशन आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण
नगीना। शासन द्वारा जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी ने सोमवार को नगीना स्थित क्वारंटीन सेंटर, पालिका व तहसील की सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिए। नोडल अधिकारी आईएएस सुरेंद्र प्रताप सिंह सोमवार दोपहर नगीना पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के साथ अस्थाई क्वारंटीन सेंटर, पालिका व तहसील द्वारा स्थापित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय, पैराडाइज बैंक्वेट हॉल में निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मरीजों से पूछताछ की। नोडल अधिकारी ने खाने की गुणवत्ता के बारे में भी मरीजों से जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने एसडीएम को बाहर से आ रहे लोगों पर पूरी निगाह रखने तथा क्वारंटीन सेंटर को समय-समय पर सैनिटाइज कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें