बिजनौर। मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही आशाएं घर-घर दस्तक देकर बुखार सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों खोज रही हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने बताया कि इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम अधिक न्यायसंगत विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना है। जागरूकता के लिए हर रविवार मच्छर पर वार अभियान भी चलेगा। वहीं इस साल नई पहल की जा रही है। नगर निकाय भी डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए अधिसूचना जारी की गई। जिसे समय अनुबंध के अनुसार अधिसूचित कर लिया गया है। निकायों की तरफ से नोटिफाइड कर लिया गया है। घर के आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें। पानी के सभी बर्तन, टंकी पूरी तरह ढककर रखें। बुखार रोगी के खून की जांच के बाद मलेरिया का उपयुक्त एवं पूर्ण उपचार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क कराएं। तालाबों, कुओं, जलाशयों में मच्छरों के लार्वा खाने वाली गंबुजिया मछली को डालें।