फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उद्यमियों की समस्याओं का समय से होना चाहिए निस्तारण

Fri, 26 Apr 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धुओं की बैठक को संबो​धित करते डीएम अंकित कुमार अग्रव
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम ने उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग को मिनी औद्योगिक आस्थान नजीबाबाद के उच्चीकरण के कार्य के फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मिनी औद्योगिक आस्थान जलीलपुर एवं नूरपुर की भूमि को चारागाह के लिए बदलने के लिए कहा। बिजनौर रेलवे स्टेशन रोड के पास जल भराव की शिकायत पर जांच कर जल की निकासी कराने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों एवं व्यापारियों, निवेशकों की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए ताकि जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उद्योग बंधुओं द्वारा बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता आदि से जुड़े मसले उठाए गए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित जिले के उद्योग बंधु विकास कुमार अग्रवाल, मुनीष त्यागी, जमीलुद्दीन उसमानी, जुलफकार आलम, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें