फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। कस्बे के मोहल्ला धर्मशाला निवासी महबिश (22) पत्नी जकीउद्दीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। ससुराल पक्ष के अनुसार, महविश पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न करीब ढाई बजे वह अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतका के पिता मुकीम निवासी कोतवाली देहात ने बताया कि वह रविवार को ही अपनी बेटी के घर आए थे। उस समय महविश काफी कमजोर लग रही थी। उन्होंने परिजनों को उसका समुचित इलाज कराने की सलाह दी थी। सोमवार को उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें