फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वदेशी गाय पालन को दिया जा रहा बढ़ावा, पशुपालक बनेंगे उद्यमी

Mon, 18 Aug 2025 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पशुपालन विभाग एवं नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि को योजनाएं चलाई। इस कारोबार से जुड़कर ग्रामीण अंचल में किसान, पशुपालक दूध की बिक्री कर उद्यमी बनेंगे। योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत दो स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद पर प्रति गाय 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर बनाना और स्वदेशी नस्ल की गायों के प्रति किसानों और गोपालकों का रुझान बढ़ाना है। अमृतधारा योजना के तहत 2 से 10 गाय पालने पर 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इसमें 3 लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटर के मिलेगा।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 25 देसी नस्ल की गायों की डेयरी यूनिट शुरू करने पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। मिनी नंदिनी योजना का उद्देश्य छोटे किसानों को डेयरी व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करना है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें