फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: 75 घंटे बीते, धामपुर मिल में अभी भी जांच जारी, शिफ्ट वाइज दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

Sat, 01 Nov 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच का आज चौथा दिन है। विभागीय टीम पिछले 75 घंटे से लगातार वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज और डिजिटल डेटा खंगाल रही है। कई अधिकारियों के मोबाइल फोन और एकाउंट्स विभाग ने अपने कब्जे में ले रखे हैं।

विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच लगातार चौथे दिन जारी है। विभाग की टीम 29 अक्तूबर से मिल परिसर में मौजूद है और अब तक 75 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। जांच के दौरान टीम ने मिल से जुड़े सभी वित्तीय दस्तावेजों और कंप्यूटर डाटा को अपने कब्जे में लेकर उसकी गहन जांच शुरू की है।

विज्ञापन

 

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग के अधिकारियों की दो गाड़ियां मिल परिसर से बाहर निकलीं। अधिकारियों के साथ मिल के महाप्रबंधक (वित्त) विकास अग्रवाल भी मौजूद थे। टीम उन्हें लेकर धामपुर जंक्शन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां करीब दस मिनट रुकने के बाद अधिकारी उन्हें वापस मिल परिसर में ले आए। विकास अग्रवाल की पत्नी ने बताया कि वह घर से कुछ सामान लेकर टीम के साथ लौट गए।

यह भी पढ़ें: टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने आईटी विभाग, शुगर यूनिट, डिस्टलरी, केमिकल और पावर यूनिट से जुड़े अधिकांश एकाउंट्स को सीज कर लिया है। साथ ही, सभी वरिष्ठ मिल अधिकारियों के मोबाइल फोन भी विभाग ने कब्जे में लेकर स्विच ऑफ कर दिए हैं।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
मिल अधिकारियों से बार-बार पूछताछ की जा रही है और विभागीय टीमें डिजिटल डाटा और वाउचर रिकॉर्ड की क्रॉस-चेकिंग करने में लगी हुई हैं। हालांकि, जांच किस स्तर तक पहुंची है, इस संबंध में कोई भी अधिकारी आधिकारिक बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें