फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नशा मुक्ति केंद्र में बंद युवक की छत से गिरकर मौत, हत्या का आरोप, हंगामा होने पर गेट तोड़ भागे नशेड़ी

Fri, 31 Oct 2025 10:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

शहर के चक्कर रोड स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति आश्रम में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। छह माह से बंद प्रीत छत से कूद गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया तो केंद्र संचालक फरार हो गए। वहीं केंद्र में बंद अन्य नशेड़ी भी भाग गए। 
विज्ञापन
विलाप करते प्रीत के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर शहर में नशा मुक्ति केंद्र की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा किया। इस हंगामे के बीच नशा मुक्ति केंद्र में बंद अन्य युवक भी गेट तोड़कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम शहर में चक्कर रोड पर स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति आश्रम एवं वृद्ध आश्रम की छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त प्रीत (21) पुत्र सत्येंद्र निवासी धारूवाला मंडावली के रूप में हुई। बताया गया कि प्रीत पिछले छह महीने से इस नशा मुक्ति केंद्र में बंद था।
 

जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उसने शुक्रवार को अपने परिजनों से फोन पर बात करने की इच्छा जाहिर की। मगर केंद्र के संचालकों ने फोन पर कोई बात नहीं कराई। संचालकों का कहना है कि इसके बाद वह छत पर चला गया और छलांग लगा दी। छत से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी खबर परिवार वालों को लगे तो वे भी मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। इसी बीच नशा मुक्ति केंद्र के संचालक फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

हंगामे के बीच नशा मुक्ति केंद्र में बंद अन्य नशेड़ी भी गेट तोड़कर बाहर आ गए और भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। रात में 10:30 बजे तक नशा मुक्ति केंद्र के बाहर काफी लोगों की भीड़ जमा थी और हंगामा चलता रहा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें