फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 52 घंटे बीते, धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच जारी, बड़ी गड़बड़ की आशंका, किसानों में बढ़ी चिंता

Fri, 31 Oct 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर की धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच 52 घंटे से जारी है। टैक्स और जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, लेकिन जांच की प्रगति पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच पैराई सत्र प्रभावित होने की आशंका से किसानों में चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद बिजनौर की धामपुर चीनी मिल में पिछले 52 घंटों से आयकर विभाग की ओर से जीएसटी और टैक्स चोरी के मामले को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है। लेकिन जांच अभी कहां तक पहुंची और विभाग के अधिकारियों ने क्या पाया। इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने 29 अक्तूबर से धामपुर चीनी मिल में अपना डेरा जमा रखा है। शिफ्ट वाइज जांच में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Trending Videos

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
वाउचरों के मामलों में अधिकारियों से की जा रही है पूछताछ
आयकर विभाग की जांच के चलते धामपुर चीनी मिल के 6 नवंबर से शुरू होने वाले पैराई सत्र का कार्य भी बाधित होता नजर आ रहा है। क्योंकि चीनी मिल के सभी अधिकारी आयकर विभाग की निगरानी में हैं।

सभी मिल अधिकारियों के फोन आयकर विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले रखें है और सभी के फोन स्विच ऑफ हैं। 29 अक्टूबर सवेरे 6:00 बजे से आयकर विभाग की ओर से धामपुर चीनी मिल में जांच की जा रही है।

बताया गया कि बड़े पैमाने पर आईटी विभाग, शुगर, डिस्टलरी, केमिकल, पावर आदि प्लांटों के अकाउंटस से संबंधित अभिलेखों को जब्त कर रखा है। डिजिटल डेटा हासिल कर गहनता से जांच की जा रही है।

बताया गया कि अब विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित वाउचरों के संबंध में  चीनी मिल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। नतीजा कहां तक पहुंचा। अभी इस बात का पता नहीं लग पा रहा है। 

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
किसानों में पनपने लगा असंतोष
उधर आयकर विभाग की इस कार्रवाई से किसानों असंतोष पनपने लगा है। किसानों का कहना है कि आयकर की इस कार्रवाई से  कार्य भी प्रभावित होने लगा है । किसान चौधरी राजेंद्र सिंह, महेंद्र पाल सिंह,  कृपाल सिंह, भारत भूषण,  हिरदेश कुमार आदि का कहना है कि धामपुर चीनी मिल का पैराई सत्र 6 नवंबर से चालू होने के लिए जा रहा है।  मिल्की ओर से तैयारी तेजी के साथ की जा रही थी।

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। किसानों को उम्मीद थी कि चीनी मिल के समय से चालू हो जाने पर वे अपने परिवार के लोगों के लिए जरूरतमंद गर्म कपड़ों की खरीदारी कराएंगे। खाली हुए खेतों में गेहूं की फसल को समय से होने का प्रयास करेंगे।

अब आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच से ऐसा लग रहा है कि धामपुर चीनी मिल 6 नवंबर को अपने निर्धारित समय पर चल पाएगी या नहीं। इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। किसानों को गन्ने की बुवाई के लिए मिल से नवीनप्रजाति का बीज भी नहीं मिल पा रहा है।  जिससे बुवाई का कार्य बाधित हो गया है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला
जरूर कहीं ना कहीं बड़ी गड़बड़ है -सूत्र
सूत्रों का कहना है कि धामपुर चीनी मिल की ओर से कहीं ना कहीं टैक्स चोरी के मामले में जरूर कोई भारी गड़बड़ है, जिसकी वजह से आयकर विभाग के अधिकारियों को इतनी लंबी जांच करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे कहीं ना कहीं सोची समझी षड्यंत्र के तहत राजनीति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें