फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक बीपी जोगदंड ने सोमवार को गंगा बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने शहर कोतवाली में किसान हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बीपी जोगदंड सोमवार को गंगा बैराज पर पहुंचे और पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैराज चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों से बात की। उन्होंने किसानों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने किसानों से संवाद करते रहने की नसीहत दी। उन्होंने बैराज का निरीक्षण किया। शहर कोतवाली में नोडल अधिकारी व एसपी ने किसान हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया, जो 24 घंटे खुली रहेगी। इस दौरान किसानों की समस्याएं मालूम कर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने किसानों से खेती व उनसे जुड़े अन्य मामलों में बातचीत की। इस दौरान एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें