बिजनौरके विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले में बसने लगा तंबुओं का शहर।
- फोटो : BIJNOR
गंगा मेले का उद्घाटन आज, तैयारियां पूरी
गंजदानगर। विदुर कुटी पर हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को मेले का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विदुर कुटी मंदिर पर 12 नवंबर को लगने वाले गंगा मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह मेले के उद्घाटन के बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मेले के उद्घाटन के लिए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप को आमंत्रित किया गया है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर पौराणिक काल से मेले का आयोजन किया जाता है। करीब पांच दिनों तक लगने वाले इस मेले में जिले के कोने-कोने से लाख श्रद्धालु परिवार सहित बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्राली तथा अन्य वाहनों से गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। जिला पंचायत के सौजन्य से हर वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है। मां गंगा की धारा में डुबकी लगाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मेले में दुुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकानों की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। धूल की समस्या से निपटने के लिए कच्चे रास्तों पर जल का छिड़काव किया जा रहा है। नदी के किनारे बैरिकेडिंग लगाई गई है। महिलाओं के लिए अलग घाट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला पंचायत ने उचित प्रबंध किए हैं।
बिजनौर के विदुर कुटी पर गंगा स्नान मेले का पानी डालकर रास्ता पक्का करते कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR