फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 Apr 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में गन्ने के खेत में गुड़ाई कर रहे एक युवक के ऊपर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। धामपुर तहसील की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।   
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमीनाबाद निवासी अतुल सैनी (27) बुधवार को अपने गन्ने के खेत में गुड़ाई कर रहा था। इसी दौरान गरज के साथ उसके ऊपर बिजली गिर गई। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। पास के खेतों में काम कर रहे उसके पिता गोविंद, चाचा नरपत, भाई बब्लू ने उसे उठाया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामप्रधान ओमप्रकाश सिंह और अन्य ग्रामवासी शव घर लेकर आए । ग्राम प्रधान का कहना है कि तीन घंटे में कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। देर शाम धामपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान, लेखपाल बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार को शासन से हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें