कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर भिक्कावाला मंे आंधी में गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में कालागढ़ में आई आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरे। बिजली के खंभे और तार भी टूटकर गिरे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार की रात में तेज आंधी चलने से आम जनजीवन पर असर पड़ा। कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर भिक्कावाला में स्वास्थ्य केंद्र के निकट एक पेड़ टूटकर गिरा। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। कई बिजली के खंभे गिरे और तार भी टूटे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
नजीबाबाद में मंगलवार रात काफी देर तक आंधी के बाद तेज बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई तेज बारिश से क्षेत्र में कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया। जलालाबाद क्षेत्र के किसानों आफाक, सीताराम हरिया, छोटे का कहना है कि अगले दो चार दिन ऐसा ही मौसम रहा, तो कई किसान बर्बाद हो जाएंगे। इतना ही नहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। उधर, मंगलवार रात आंधी के चलते विद्युत निगम द्वारा एहतियातन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। रात कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने पर हालांकि कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई, मगर कई स्थानों पर बुधवार को दिन भर बिजली गुल रही। बिना बिजली लोग दिनभर परेशान रहे। बिजली से जुड़े कामकाज ठप होने से कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।