बिजनौर में चांदपुर वन क्षेत्र से खजूर के पेड़ों के अवैध रूप से हो रहे कटान के मामले में एक फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने खजूर के पेड़ों से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चांदपुर वन क्षेत्र में वन विभाग कर्मचारियों की मिलीभगत से बड़ी तादात में खजूर के पेड़ो का अवैध रूप से कटान किया जा रहा है। पेड़ो को जड़ समेत काटकर एक बरेली कंपनी को बेचा जा रहा था। कंपनी माफिया को एक खजूर के पेड़ की कीमत करीब साढ़े सात हजार रुपये दे रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब वन विभाग के अधिकारियों ने चांदपुर क्षेत्र से एक खजूर के पेड़ से भरा ट्रक पकड़ लिया। इस मामले में फोरेस्ट गार्ड अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। डीएफओं डा.एम सिंमारन ने बताया कि खजूर के पेड़ कटान के मामले में एक फोरेस्ट गार्ड को सस्पेंड किया गया है। चांदपुर क्षेत्र से एक ट्रक पकड़ा गया है और तीन को हिरासत में लिया गया है।