फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में वर-वधु पक्ष भिड़े

विज्ञापन
नजीबाबाद के लक्ष्मीनगर में वर पक्ष के घर पर ससुरालियों द्वारा हंगामा करने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। लक्ष्मीनगर में वर पक्ष के घर पर वधु पक्ष के पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर निवासी विजयपाल चौहान के छोटे पुत्र अनुज चौहान की शादी 24 अक्तूबर 2020 को गांव शेरपुरबल्ला नहटौर निवासी उदयराज की पुत्री अंजू चौहान से हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर तकरार शुरू हो गई। वधु पक्ष ने वर पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया जबकि वर पक्ष का कहना था कि वधु आंख व अन्य बीमारी से पीड़ित है, उसकी धोखाधड़ी से शादी कराई गई है।
वधु पक्ष की ओर से पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला नजीबाबाद थाने में कुछ समय पूर्व दर्ज कराया गया था। बुधवार को वधु अंजू चौहान, उसके पिता, मां, भाई तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोग जैसे ही विजयपाल चौहान के लक्ष्मीनगर स्थित आवास पर पहुंचे तो विजयपाल सिंह ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा और मारपीट हुई। मारपीट के बाद वधु पक्ष ने विजयपाल सिंह के घर के बाहर धरना दे दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय उपनिरीक्षक प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को शांत किया। विजयपाल चौहान का आरोप था कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वधु पक्ष के लोग घर में घुसकर हंगामा और मारपीट करने की नियत से उनके घर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला किया।
उधर वधु पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को सिर्फ तहरीर दी थी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पुलिस ने वर पक्ष से हमसाज होकर दर्ज कराया है। वे लड़की को उसकी ससुराल छोड़ने आए थे। वधु पक्ष के लोगों ने करीब दो घंटे तक वर पक्ष के घर के बाहर धरना दिया। दोनों पक्षों में तकरार को देखते हुए पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने लड़की के पिता उदयराज, लड़के के पिता विजयपाल सिंह, पुत्र श्रीकांत उर्फ दीपक का धारा 151 में चालान कर दिया।

नजीबाबाद के लक्ष्मीनगर में वर-वधु पक्ष में विवाद पर दोनों पक्षों को थाने ले जाती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें