वोटों को लेकर संघर्ष, 18 नामजद, तीन गिरफ्तार
धामपुर। पंचायत चुनाव की वोटों को लेकर गांव गजरौला में गजरौला और भूरापुर गांवों के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। पुलिस की ओर से दोनों गांव के 18 लोगों को नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव में वोटों को लेकर थाने के गांव गजरौला और भूरापुर के ग्रामीणों में झगड़ा हो गया। जमकर लात घूंसे चले। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर नहीं दी गई तो पुलिस की ओर से दोनों गांवों के 18 लोगों नामजद कर रिपोर्ट कायम कराई गई है। नामजद आरोपियों में सतवीर, कैलाश, पंकज, वीरेंद्र, अनूप, विंदर, तेजपाल, राजेंद्र, मनोज, सवेंद्र, सोनू, दिनेश, राकेश, सतीश, राजवीर, राजबहादुर, अजीत व राजेंद्र शामिल है। पुलिस ने इनमें से राजबहादुर, अजीत व राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 24 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है। उधर पुलिस ने अन्य मामले में तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।