फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकीर्तन में बही भक्ति की धारा

Sun, 27 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी कॉलोनी में महानाम संकीर्तन करती कीर्तन मंडली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगावाला में धर्मनगरी कॉलोनी में महानाम संकीर्तन के शुरू होते ही हरे कृष्ण हरे कृष्ण, हरे हरे, हरे राम हरे राम,  हरे हरे की धूम पर दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। संकीर्तन में पांच मंडलियों ने भाग लिया।  
विज्ञापन

संकीर्तन चैतन्य महाप्रभु और श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित है। संकीर्तन 48 घंटे तक लगातार चलेगा। चैतन्य महाप्रभु की याद में धर्मनगरी कॉलोनी में बंगाली समुदाय क ी ओर से प्रत्येक वर्ष महानाम संकीर्तन आयोजित किया जाता है।शनिवार सुबह महानाम संकीर्तन शुरू किया गया। संकीर्तन में प्रतिभाग के लिए पांच टीम आई हैं, जिसमें पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली की एक, एक टीम और यूपी की दो टीमें संकीर्तन कर रही हैं। संकीर्तन शुरू होने से पूर्व रुद्रपुर से आए बंगाली समुदाय के पंडित राकेश कुमार ने मंत्रोच्चारण के साथ 56 भोग लगाया। संकीर्तन में निम्बार्क संप्रदाय, हरि संप्रदाय, मदनगोपाल संप्रदाय, श्रीकृष्ण सखा संप्रदाय की ओर से प्रस्तुति की जा रही है। समिति के तपन पाल, कृष्णपद विश्वास, श्यामल हल्धर, नीलकमल मिस्त्री, सुधीर, हीरा व रमेश चंद्र की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी है।  संकीर्तन में धर्मनगरी कॉलोनी, घासीवाला कॉलोनी,  आदि गांव से भी श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ कमा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें