फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में बिजनौर बना विजेता

Mon, 18 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में यूनिवर्सल एकेडमी व जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिला बिजनौर ने लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ ने दूसरा और शामली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यूनिवर्सल एकेडमी की सबजूनियर वर्ग में नव्या फैय्याज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल तथा सब जूनियर वर्ग में ध्रुव गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता। कैडेट वर्ग में शामली के अर्जुन, बिजनौर के शिवांश, सबजूनियर वर्ग में गाजियाबाद के तनमय, बिजनौर के अग्रांत अग्रवाल, सीनियर वर्ग में बिजनौर की भारती, जूनियर वर्ग में मेरठ के देवांश ने  गोल्ड मेडल जीते।
जूनियर वर्ग में मुरादाबाद के आर्यन, मेरठ के अनुज प्रताप, मुजफ्फरनगर के अब्दुल, कैडेट वर्ग में बिजनौर के शिखर, शालिनी, शिवानी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।  जूनियर वर्ग में गाजियाबाद के आशुतोष, बिजनौर की अदिति, शामली के राघव तथा अमरोहा के सत्यम, सब जूनियर वर्ग में सहारनपुर के विवेक, सीनियर वर्ग में बिजनौर के हिमांशु व राहुल, जूनियर वर्ग में शामली के राघव तथा सीनियर वर्ग में अमरोहा के सत्यम ने ब्रांज मेडल जीता। एसडीओ विद्युत ब्रह्मपाल सिंह व डा.सुभाष राणा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव सक्सेना, जिला अयनराज ताइक्वांडो एसोसिएशन अध्यक्ष बीएस राजपूत, सचिव अंकुर चौधरी, सुशील कुमार, डा. संतोष अग्रवाल, गजेंद्र कुमार आदि रहे।

मेरठ ने दूसरा और शामली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें