फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बिजनौर बना विजेता

Mon, 30 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। क्रीड़ा भारती, बिजनौर ने बाल क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत प्रांतीय स्तर की बालक वर्ग कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन


इसमें रस्सा कशी में धामपुर और कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर की टीम ने बाजी मारी।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित रस्साकशी के सेमीफाइनल में बिजनौर ने रामपुर और धामपुर ने हसनपुर की टीम को हराया।

फाइनल में धामपुर ने बिजनौर की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर ने आईआइएम इंटर कॉलेज, हापुड़ की टीम को 35-3 अंक, बिजनौर ने कमला अग्रवाल इंटर कॉलेज हापुड़ की टीम को 32- 05 अंक , धामपुर ने हापुड़ की टीम को 31-3 अंक , मेरठ ने हसनपुर की टीम को 33-17 अंक  से हराया।

प्रथम सेमीफाइनल में बिजनौर ने रामपुर की टीम को 23-18 अंक और मेरठ ने धामपुर की टीम को 35-21 अंक से हराया। इसके फाइनल मैच में बिजनौर ने मेरठ की टीम को 32-18 अंक से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

 
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संयोजक विकास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, प्रांतीय संगठन मंत्री वेदपाल, विभाग प्रचारक अजय पाल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी और दिव्य ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद्र  शर्मा ने की। संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। मैच में रेफरी खड़ग सिंह, अमरजीत, गोपाल, अरविंद अहलावत, अनिल, अरविंद रहे। विपिन, रितेश, केपी सिंह, मनोज, दिनेश, अरुण आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें