फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुनियापुर में असामाजिक तत्वों से क्षुब्ध कमेटी ने खुद उखाड़ा रामलीला मंच

विज्ञापन
नजीबाबाद- गांव गुनियापुर में श्री रामलीला मंच उखाड़ते कमेटी कार्यकर्ता। स्रोत कमेटी
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव गुनियापुर में श्री रामलीला के मंचन में विघ्न डालने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी शिकायतें करने और रुपयों की मांग से क्षुब्ध होकर रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की रात खुद मंच उखाड़ दिया। सात दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला के अचानक बंद होने से धर्म प्रेमियों में मायूसी है। कमेटी कार्यकर्ताओं ने सीओ से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के संरक्षक रविंद्र सिंह, अध्यक्ष अतुल कुमार, उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, जितेंद्र कुमार का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीओ सुनील कुमार सिंह से मिला। आरोप लगाया कि गांव के असामाजिक तत्वों की ओर से लगातार रामलीला मंच में बाधा डाली जा रही है। कमेटी से दो लाख रुपये की मांग के साथ रुपये नहीं देने पर रामलीला का आयोजन नहीं होने देंगे की धमकी दे रहे हैं।
आरोपी रामलीला में लेडीज का अभिनय कर रहे पुरुष कलाकारों की वीडियो को एआई के माध्यम से एडिट कर प्रशासन को गुमराह कर झूठी शिकायत भी कर रहे हैं। आरोपियों के लगातार मानसिक उत्पीड़न से कमेटी आहत है। कमेटी ने एकमत होकर रामलीला को बंद करने व मंच उखाड़ने का निर्णय लिया। कमेटी कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की साथ ही। वहीं रामलीला मंचन यकायक बंद होने पर शक्ति सिंह, नितिन, विमल, सतेंद्र सिंह, रोहित कुमार, निखिल कुमार आदि धर्म प्रेमियों ने नाराजगी व्यक्त की है। उधर सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें