फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आयु और वर्ग में दिखा अनूठा उत्साह

विज्ञापन
बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित शिविर में करीब एक हजार से अधिक लोग योग शिविर में शामिल हुए। सभी से जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में क्रीड़ा भारती, नेहरू युवा केंद्र व आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान और रूपेंद्र प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। विधायक लोकेंद्र चौहान ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे मनुष्य का मन और तन निरोग रहता है। सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं।  रविंद्र प्रकाश ने कहा कि भारत योग गुरु है और विश्व इसका अनुसरण कर रहा है। योग गुरु विनोद गोस्वामी, भारती गौड़, कंवरसेन, कमल शर्मा व प्रशांत महर्षि के निर्देशन में एक हजार से अधिक युवाओं, बच्चे व वृद्धों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण युवा सम्मेलन में जिला युवा समन्वयक संजीव कुमार ने युवाओं से कहा कि युवा देश की रीढ़ है। उन्होंने युवा सम्मेलन में नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों, योजनाओं, भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। स्वयंसेवक पल्लवी आर्या ने जन जागरण गीत प्रस्तुत किया। शांति कुंज की शाखा शक्ति पीठ नजीबाबाद के कमल शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने अपने विभाग की जानकारी दी तथा खेल के साथ-साथ योग से जुड़ने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार नरेंद्र त्यागी ने कार्यक्रम की विषय वस्तु के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने सभी योग गुरुओं को सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के संयोजक योगेंद्र पाल सिंह योगी, रितेश भटनागर, अरविंद अहलावत, सुबोध चंद शर्मा, अशोक त्यागी, प्रशांत महर्षि, समाज सेवी डा. अख्तर हुसैन अंसारी आदि             रहे। 
वहीं नगीना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगीना के सिटी डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने योगासनों के अभ्यास किए। कॉलेज के रसायन प्रवक्ता कुशलपाल सिंह के निर्देशन में प्रवक्ता सदफ, नाहिद, राहिल, योगेश कुमार, नवेद महमूद आदि ने रोजा रखते हुए योग दिवस पर योगाभास कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें