बिजनौर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे के दौरान बिजनौर शहर में एएसडी श्रेणी के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार शहर में आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के केंद्रों पर सबसे अधिक एएसडी केस दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक 595 एएसडी केस कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी मतदान केंद्र से संबंधित हैं। इसी क्षेत्र में कक्ष संख्या-2 में 500 एएसडी मामले सामने आए। इसके अलावा नई बस्ती बी-14 क्षेत्र स्थित दयानंद बालिका विद्या मंदिर, आर्य समाज मतदान केंद्र पर 545 एएसडी केस दर्ज किए गए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती काशीराम आवास कॉलोनी के कक्ष संख्या-1 में 472 और कक्ष संख्या-3 में 375 एएसडी मामले मिले। लुइसली पार्कर प्राथमिक विद्यालय, सिविल लाइन प्रथम के कक्ष संख्या-1 मतदान केंद्र पर 464 एएसडी केस पाए गए, जबकि इसी क्षेत्र में स्थित लुइसली पार्क गर्ल्स हाई स्कूल के कक्ष संख्या-2 मतदान केंद्र पर 441 और कक्ष संख्या-1 में 412 मामले दर्ज किए गए।
उधर नगीना में विधानसभा में कोतवाली देहात, नगीना नगर में मोहल्ला लाल सराय, किरतपुर कस्बा, नगीना लाइन पार, पहाड़ी दरवाजा, मोहल्ला कलालान में सबसे ज्यादा वोट कटे। बढ़ापुर विधानसभा में कस्बे में ही सबसे ज्यादा वोट कटे।
धामपुर विधानभा में धामपुर नगर क्षेत्र में बूथ नंबर 65 से लेकर 105 तक बूथ हैं। नगर क्षेत्र में बूथ नंबर 65 सरस्वती प्राइमरी स्कूल इंदिरा नगर कॉलोनी के यहां पर 788 वोट थे, 228 कटे हैं। बूथ नंबर 70 केएम इंटर कॉलेज पहाड़ी दरवाजा में 1012 में 161, बूथ नंबर 75 कंपोजिट विद्यालय पहाड़ी दरवाजा जोशियान में 1016 में 217, बूथ नंबर 80 कंपोजिट विद्यालय पहाड़ी दरवाजा 842 वोटों में 71 , बूथ नंबर 85 शिवाजी प्राइमरी विद्यालय अफगानान में 721 में 90 , बूथ नंबर 87 दयानंद वैदिक पाठाशाला आर्य समाज मंदिर,चंपा देवी चामुंडा देवी मंदिर 1282 वोटों में 279 वोट कटे हैं।