फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में पति के आगे गुलदार ने गर्दन मरोड़कर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
कादराबाद के जंगल में गुलदार के हमले में मरने वाली महिला क्रांति देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कादराबाद/बिजनौर। गन्ने की निराई करने गई हिदायतपुर चौहड़वाला गांव की निवासिनी क्रांति देवी (60) को शुक्रवार की दोपहर गुलदार ने पति के सामने ही गर्दन मरोड़कर मार डाला। गुलदार के जबड़े से पत्नी को छुड़ाने के लिए पति ने भी डंडे बरसाए और आग जलाकर शोर मचाया, लेकिन कोई उपास काम नहीं आया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ शव नहीं उठने देने की जिद पर अड़ गई। डीएफओ के मौके पर नहीं आने पर शाम करीब साढ़े पांच बजे शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर मुरलीवाला गेट के पास लोग ले आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जामुनवाला मुरलीवाला गांव से लगे कालू शहीद की मजार के पास तेजपाल सिंह के खेत में गन्ने की निराई के दौरान क्रांति देवी आराम करने लगी। पति रंजीत खेत में हल चला रहा था। तभी झाड़ी से निकले एक गुलदार ने क्रांति पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर रंजीत हल छोड़कर तरफ दौड़ा तो क्रांति की गर्दन दबोचकर गुलदार जाता दिखाई दिया। रंजीत पत्नी को छुड़ाने के लिए डंडे से गुलदार पर प्रहार करता रहा, लेकिन वह महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। इस दौरान क्रांति देवी भी गुलदार से छूटने का प्रयास करती रहीं, लेकिन कोई जोर नहीं चला।



कोई वश नहीं चलने पर रंजीत ने जब आग जलाई, तब गुलदार क्रांति को खेत के समीप मेढ़ पर छोड़कर पास में जिंदर सिंह फौजी के खेत में घुस गया। तब तक क्रांति देवी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और वन दरोगा सत्यवीर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन नाराज ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। रेंजर प्रदीप शर्मा ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। क्रांति के चार पुत्र नीरज, शीतल व विजय पाल तथा विशंभर हैं। इनमें नीरज और शीतल गांव में रहते हैं, जबकि दो बाहर रहकर काम करते हैं।
विज्ञापन




महिला की गर्दन पर गंभीर घाव



गुलदार ने क्रांति देवी की गर्दन को अपने मुंह में दबा लिया था। वह बचने के लिए छटपटाती रही और पति रंजीत भी डंडे से गुलदार पर वार कर उसे छुड़ाने की कोशिश करता रहा, इसके बावजूद वह पत्नी को बचा नहीं पाया। महिला की गर्दन व गले पर गंभीर घाव के निशान मिले हैं। गर्दन के पास का काफी मांस बाहर आ गया था।

गुलदार को खुद पकड़े वन विभाग या मारने की इजाजत दे



कादराबाद। गुलदार के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों और पुलिस के सामने ग्रामीणों ने कहा कि या तो वन विभाग गुलदार को पकड़े या फिर उन्हें उसे मारने की इजाजत दे। खेत स्वामी तेजपाल, बलविंदर, इंतजार सिंह, सत्यपाल, नौबहार, मदन पाल ने कहा कि आए दिन गुलदार के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे इलाके के लोग भयभीत हैं। संवाद


गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि खेत पर काम करते समय सतर्क रहें। वन विभाग की दूसरी रेंज की टीम भी घटनास्थल पर गुलदार पकड़ने के लिए लगाई जा रही हैं। -अंशुमान मित्तल, एसडीओ वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें