फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला, दर्दनाक मौत, गांव में दहशत

Fri, 27 Mar 2026 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
विज्ञापन
गुलदार के हमले में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के कादराबाद थाना क्षेत्र के जामुनवाला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही 40 वर्षीय महिला क्रांति देवी पर गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए।

विज्ञापन


 गांव हिदायतपुर निवासी क्रांति देवी, पत्नी रंजीत सिंह, किसान बिट्टू के खेत में गन्ने की निराई-गुड़ाई करने गई थीं। उनके साथ अन्य लोग भी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खेत से निकलकर आए गुलदार ने क्रांति देवी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: आत्महत्या: जिस सुडौल और फिट शरीर पर था गुरूर, वही बना मौत की वजह, गुस्से में खुद की जांघ में चाकू मारा, मौत
विज्ञापन


गुलदार ने महिला की गर्दन पर वार किया और उसे गन्ने के खेत के अंदर खींच ले गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर साहस जुटाया और खेत के अंदर देखा तो क्रांति देवी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें