फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
बिजनौर के स्योहरा में प्रेम प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाने से हुई युवक की मौत के बाद थाने के बाहर ज? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। प्रेम प्रसंग के चलते नगर निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवक का शव थाने ले आए और आरोपी महिला के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करने लगे। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
सोमवार की शाम नगर के मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती निवासी 22 वर्षीय एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेजा गया। पीएम के बाद परिजन शव को लाकर थाने पहुंचे और महिला के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की। चर्चा है कि युवक का मोहल्ले की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला युवक पर अनैतिक दबाव बना रही थी, जिसके चलते युवक को यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि परिजनों ने थाने कोई तहरीर नही दी है। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें