फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैराज रोड पर अवैध रूप से बनी मजार ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बैराज रोड पर अवैध रूप से बनी एक मजार को बुधवार शाम एनएचएआई और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित पक्ष द्वारा जमीन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगा बैराज से गुजरने वाले हाईवे के निर्माण कार्य में उक्त मजार बाधा बन रही थी। एनएचएआई के अधिकारियों ने जमीन पर दावा कर रहे लोगों से कई दिनों तक वार्ता की और उनसे स्वामित्व के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, निर्धारित समय के बावजूद संबंधित पक्ष कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। एनएचएआई के एसडीओ आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यह भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है और हाईवे परियोजना के दायरे में आ रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को कई बार मौका दिया गया, लेकिन दस्तावेज न दिखाने के कारण नियमानुसार कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें