फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने फतेहउल्ला खास में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया

विज्ञापन
धामपुर फतेहउल्ला खास में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराते ईओ सुभाष कुमार। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
फतेहउल्ला खास में अवैध अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

धामपुर। पालिका की ओर से बुधवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका के अधिकारियों ने वार्ड नंबर एक मोहल्ला फतेहउल्ला खास में सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
पालिका के ईओ ने अतिक्रमण हटाने के लिए नागरिकों को सात दिन का समय दिया गया था। मंगलवार को पालिका की ओर से दिया गया समय खत्म हो गया है। ईओ के अनुसार शेरकोट चुंगी के पास एक व्यक्ति सरकारी जमीन पर रेत, बालू का ढेर लगा कर अवैध तरीके से कारोबार कर रहा है। पहले से ऐसे लोगों कई लोगों को हिदायत दी जा चुकी है। ऐसे लोगों से अवैध निर्माण को हटवाने का खर्चा भी पालिका की ओर से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि बड़ी मंडी में सबसे ज्यादा गंदगी वहां के कुछ व्यापारियों द्वारा की जा रही है। व्यापारियों को कई बार समझा दिया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कूड़ादान रखें। जब पालिका का वाहन उनकी ओर से गुजरे तो कूड़े को वाहन में डालें। कूड़े को इधर उधर फेंकने से बचें। पर व्यापारी मान नहीं रहे हैं। जांच में पकड़ में आने पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी ने बताया वार्ड नंबर एक दिलशाद कॉलोनी में गाटा संख्या 767 बंजर जमीन के रूप में दर्ज है। जिसको नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। लेकिन हाल ही में भूमाफिया ने इस पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की। संपत्ति बाबू विशाल ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के बारे में पता चलते ही थाने में सूचना भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें