फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण ध्वस्त कराया

Sun, 04 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में पालिका के अधिकारियों ने शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम को साथ लेकर पैमाइश के बाद मुहल्ला नेजे सराय में कंकरवाले तालाब के पास अवैध कब्जे को जेसीबी से धवस्त कराया। 
विज्ञापन

 पालिका अधिकारियों ने जमीन पर काबिज लोगों को हिदायत दी है कि यदि उनके द्वारा ध्वस्त किए मलबे को जल्द नहीं हटाया गया तो पालिका मलबे को कब्जे में लेकर नीलाम कर देगी। अब पालिका की ओर से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए  अभियान शुरू कर दिया है। नागरिकों ने पालिका से पिछले दिनों शिकायत की थी कि कुछ लोग  पालिका की करीब दो सौ गज से ज्यादा जमीन पर कब्जा करने के लिए  निर्माण कर रहे हैं।  विरोध करने पर भी आरोपी मानने को तैयार नहीं है। दो दिन पहले ईओ के आदेश पर पालिका के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर काम को रुकवा दिया था। लेकिन इसके बाद फिर निर्माण शुरू किया गया तो पालिका के अधिकारी जेसीबी लेकर गए और आरोपियों द्वारा हुए निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इससे पहले इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।  सफाई निरीक्षक राजीव कुुमार मलिक, चेतन सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सक्सेना, विशाल कुमार, नितिन कुमार अग्रवाल ने कब्जे को ध्वस्त करने के बाद आरोपियों को हिदायत दी है कि वे ध्वस्त मलबे को अविलंब जमीन से हटा लें। अन्यथा पालिका की ओर से मलबे को कब्जे में लेकर नीलाम कर दिया है।  इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। उनका काम पालिका की जमीन को सुरक्षित करना है। वे किसी भी हालत में पालिका की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। उधर, कब्जे के आरोपी फैजान आदि ने पालिका की कार्रवाई को अनुचित करार दिया। उसका दावा है जिस हिस्से में कार्रवाई की गई है, वह पालिका की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें