फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, जनजीवन बेहाल

Sat, 03 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालागढ़ में कोहरा लगातार बढ़ने से बढ़ी लोगों की परेशानियां।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर जिले में वाहनों की कोहरे ने रफ्तार थाम कर रख दी है। पूरे इलाके में छाये कोहरे के कारण जहां आवागमन पर असर पड़ा वहीं सर्दी भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

   शनिवार की सुबह पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया। रामगंगा नदी की घाटी में चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया। कालागढ़ धामपुर मार्ग पर यातायात भी कम ही चला। दोपहर को जाकर मौसम सामान्य हुआ। कोहरे के कारण स्कूल कालेजो को जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धामपुर क्षेत्र में कोहरे के प्रकोप के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को चार छह मीटर दूर का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे के कारण स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं की संख्या में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें