फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में अवैध निर्माण कराए ध्वस्त

विज्ञापन
नजीबाबाद के मंडी समिति परिसर में भूखंड पर अवैध निर्माण गिराती जेसीबी मशीन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडी समिति में अवैध निर्माण कराए ध्वस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति में भूखंड पर फल एवं सब्जी कारोबारियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने गिरा दिया। मंडी समिति सचिव ने बताया कि भूखंड पर करीब 15 अवैध निर्माण और गिराए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में करीब छह माह पूर्व सी-श्रेणी की दुकानें नीलाम की गई थीं। सी-श्रेणी की दुकानों के सामने कई वर्ष पूर्व नीलाम किए गए भूखंडों पर फल एवं सब्जी कारोबारियों द्वारा टिनशेड आदि डालकर अवैध निर्माण किया गया था। मंडी समिति सचिव संभव तोमर ने बताया कि भूखंड आवंटन कुछ समय पूर्व निरस्त करने के बाद भूखंड पर अवैध निर्माण हटाने के कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम ब्रिजेश कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शुक्रवार को मंडी समिति परिसर के भूखंड से अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार और मंडी समिति सचिव के नेतृत्व में शाहनवाज, मो. यूनुस, शहजाद और मो.वसीम के भूखंडों से अवैध निर्माण शुक्रवार को ध्वस्त किए गए। मंडी समिति सचिव के अनुसार मंडी परिसर में अभी करीब 15 भूखंडों के अवैध निर्माण गिराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें