फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इकड़ा नदी में उफान, आबादी क्षेत्र में सड़कें बनी नहर

विज्ञापन
धामपुर में सेंट मैरीस स्कूल मार्ग पर जलभराव के कारण पसरा सन्नाटा स्रोत संवाद
विज्ञापन
धामपुर। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद इकड़ा नदी उफान पर आ गई है। नगर के बीचों-बीच से निकली इकड़ा नदी का पानी आबादी क्षेत्र में सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने समय से पहले नदी का अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नुकसान लोगों को उठाने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाड़वान, इंदिरा नगर, स्टेट बैंक कॉलोनी, पुराना धामपुर में सड़कें जलमग्न हैं। सेंट मैरीज स्कूल मार्ग पर इकड़ा की पुलिया के दोनों ओर लगभग एक फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। जलभराव अधिक होने से लोगों ने इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है। मार्ग सुनसान पड़ा होने के कारण स्थानीय दुकानदारों के कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। स्टेट बैंक कॉलोनी की गलियों में नहरों की तरह पानी बह रहा है। पानी भरने से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी लाखन सैनी, किशोर, राजपाल आदि का कहना है कि बारिश के बाद भी कई दिनों से इकड़ा नदी का पानी सड़कों पर भरा रहता है। पहले बारिश के समय पानी भरता था और कुछ समय के बाद उतर जाता था। लेकिन पिछले दो सालों से स्थिति खराब हो गई है। बारिश रुकने के बाद भी कई दिनों से गलियों में पानी भरा रहता है। स्थानीय लोगों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उधर हाईवे 74 पर बारिश रुक जाने के बाद गहरे गड्ढे हो गए हैं। मूर्ति अल्ट्रासाउंड के सामने पानी की निकासी न होने से हाईवे 74 तालाब में तब्दील हो गया है। गड्ढों में गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें