फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली, चार घायल, 35 लोग थे सवार

Fri, 09 Aug 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

हरिद्वार से जल लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्राॅली हादसे का शिकार हो गई। यहां मोटा महादेव मंदिर से 300 मीटर दूर हाईवे पर पलटी शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे शिवभक्तों की ट्रैक्टर ट्रॉली बिजनाैर में नजीबाबाद-हरिद्वार हाइवे मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में तीन महिला सहित चार शिवभक्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को समीपुर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जिला रामपुर के शहजादनगर के शिवभक्त गंगाजल और कांवड़ लेने ट्रैक्टर ट्रॉली से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे मार्ग पर गांव राहतपुर के निकट 35 शिवभक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन महिला और एक शिवभक्त घायल हो गए।

विज्ञापन

ट्रॉली में बैठे अन्य शिवभक्तों को भी चोटें आईं। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों और अन्य शिवभक्तों को ट्रॉली से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए समीपुर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में जिला रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र के अताईनगर निवासी प्रीति (35 वर्ष) पत्नी विजय सिंह, प्रियंका (20 वर्ष) पत्नी धर्मपाल, धर्मपाल (26 वर्ष) पुत्र दोदराज, बिलासपुर थाने के कोठाजागीर निवासी काजल (20 वर्ष) पुत्री अनेकपाल आदि घायल हो गए। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें