फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो होगी जेल
विज्ञापन

बिजनौर। कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों बवाल हो चुका है। अपने जनपद की शांति व्यवस्था को बरकरार बनाए रखने के लिए यहां भी एहतियात बरती जा रही है। कानून व्यवस्थाएं बनाए रखने के क्रम में बुधवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिह्नित कर जेल भेजने की सीधी बात अधिकारियों ने कही।
विकास भवन के सभागार मेें हुई बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। असामाजिक तत्वों व समाज में वैमनस्य फैलाने वालों को चिह्नित कर उनको निरुद्ध करें। कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें। मनरेगा सचिव, लेखपाल, राशन की दुकान वाले, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, बिजली विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहें। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सतर्क दृष्टि बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र के नवयुवकों के माता-पिता से संवाद करें व नवयुवकों से भी संवाद करें। संवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च जारी रखा जाए। निर्माणाधीन मकान का मलबा और निर्माण सामग्री सड़क पर न रखा जाए। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाए। जहां आवश्यकता हो वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत, भड़काऊ पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी स्थिति में जनपद का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा, जो भी ऐसा करेगा वह दंड पाएगा। इस अवसर सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम अरविंद कुमार, एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी ग्रामीण राम अर्ज, पूर्वी एसपी ओमवीर सिंह सहित एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें