फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर हाईवे जाम

Tue, 22 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर  में बैंक में कैश न होने की वजह से ग्राहकों सहित बैंक को भी समस्या का सामना  करना पड़ रहा है। बैंक ग्राहकों को पैसा उपलब्ध कराने के लिए भरसक प्रयास  कर रहे हैं। लेकिन कैश न आने की वजह से बैंकों के सामने भी समस्या खड़ी हो  गई है। इसकी वजह से ग्राहकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। धामपुर के स्टेट  बैंक, एक्सप्रेस बैंक, बड़ौदा बैंक में भी ग्राहकों को बैंक कर्मियों से झड़प हो गई। वहीं हरेवली के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक पुलिस  कर्मी किसान पर टूट पड़ा। गांव शाहनगर कुराली निवासी अकील अहमद बैंक में पैसे लेने को लाइन में लगा था। जब उसका नंबर आया तो वह बैंक में जाने लगा, तो पुलिस कर्मी ने रोक लिया। किसान ने बताया कि वह सुबह से लाइन में लगा है, लेकिन पुलिस कर्मी को विश्वास नहीं हुआ। इस पर पुलिस कर्मी आपा खो बैठा, उसने ग्राहक को पीट डाला। घटना से बैंक में अफरातफरी मच गई। ग्राहक पुलिस कर्मी के  विरोध में आ गए। ग्राहकों नूरअली, इरफान, इदरीश, रईस अहमद ने बताया कि  अकील सवेरे से ही उनके साथ लाइन में लगा  था, लेकिन पुलिस कर्मी को धोखा हो गया। इससे व्यवस्था भंग हो गई। भीड़ को  दौड़ता देख पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया। दरोगा जयपाल      सिंह ने मौके पर  पहुंचकर स्थिति को संभाला। उधर मैनेजर रविंद्र कुुमार का कहना है कि एक  सप्ताह में तीन चार लाख रुपये ही बैंक को मिल रहे हैं। इन हालातों में सब  ग्राहक तक रकम पहुंचना उनका कर्तव्य है। जिसे वह पूरा कर रहे हैं। झगड़ा बैंक के बाहर हुआ है। उधर, अफजलगढ़ में पांच सौ व एक हजार रुपये की नोटबंदी से स्टेट बैंक में कैश न आने से व्यवस्था पटरी से उतर गई है। 
विज्ञापन

ग्राहकों को लाइन में लगने के  बाद भी पैसे न मिलने से आक्रोश बढ़ गया। ग्राहकों ने बैंक में हंगामा कर नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्राहकों के जाम के बाद यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। ग्राहकों का आरोप है कि वह एक सप्ताह से बैंक के  चक्कर काट रहे हैं। सवेरे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम को खाली हाथ लौटकर घर जाना पड़ता है। उधर, इंस्पेक्टर राज कुमार शर्म का कहना है कि जाम लगाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मैनेजर राहुल सिद्धार्थ का कहना है कि बैंक में रकम कम होने से परेशानी हो रही है। 
 अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर। 
नोटबंदी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएनबी में कैश खत्म होने पर उपभोक्ताओं ने ने बैंक के बाहर हंगामा किया। शादी वाले परिवारों को रकम न मिलने से कार्यों में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

बैंकों की एक दिन छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह से ही बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। पीएनबी में कैश खत्म होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बैंक से रकम न मिलने पर जमकर हंगामा किया। गांव लाड़नपुर निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनके पुत्र की 24 नवंबर को शादी है। वह पीएनबी में कैश लेने आए थे लेकिन उनको कैश नहीं मिल सका। इसके कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव खतापुर निवासी वृद्ध महिला जसय्या देवी ने बताया कि वह बीमार है, अपनी दवा लेने के लिए बैंक के रकम निकालने आई थी लेकिन रकम नहीं मिल सकी। वहीं यूनियन बैंक में रकम निकालने के वाले फार्म के लिए उपभोक्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई है पीएनबी के मैनेजर संजीव कुमार कस्तूरिया ने बताया कि उपभोक्ताओं की डिमांड के अनुसार उनको कैश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें