फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश हो गई लाइन में लगी महिला

Tue, 22 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावर में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर जाम लगाते बेहोश हुई महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  पुराने पांच सौ और हजार के नोट जमा करने के लिए बैंकों में भारी भीड़ उमड़ रही है। साथ ही कैश की किल्लत से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। मंडावर में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में लाइन में लगी एक महिला बेहोश हो गई। महिला के परिजनों ने उसको एक ठेली पर लेटाकर बैंक के सामने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को एसबीआई की मेन ब्रांच पर स्थित एटीएम के खुलने से पहले ही वहां भीड़ जमा हो गई। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। बाकी एटीएम के बाहर भी उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। मंडावर में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की दयालवाला बैंक में सुबह दस बजे से दो बच्चों के साथ लाइन में लगी कोहरपुर निवासी सविता करीब एक बजे बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके खफा परिजनों ने सविता को एक ठेली में लेटाकर बैंक के आगे करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के कहने पर मैनेजर ब्रह्मपाल सिंह ने सविता को एक हजार रुपये दिए। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, अधिकांश बैंकों में शादी वाले परिवार वालों को ढाई लाख रुपये देने का सर्कुलर साफ्टवेयर अपडेट नहीं होने के कारण लागू नहीं हो पा रहा है। पीएनबी में साफ्टवेयर अपडेट हुआ, लेकिन वहां कैश नहीं होने के कारण ऐसे परिवारों को रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर सिविल लाइंस स्थित मामचंद सुनील कुमार पेट्रोल पंप पर सोमवार को भी एटीएम से उपभोक्ताओं को रुपये दिए गए। वहां भी रुपये लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार कैश की कमी के कारण शादी वाले परिवारों को रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। शेरकोट में कुछ परिवारों को 20-20 हजार रुपये दिए गए हैं। हर बैंक अपनी सामर्थ्य के अनुसार भुगतान कर रहा है।
भुगतान के लिए लगी कतारें
नींदडू़। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में शनिवार को कैश उपलब्ध नहीं होने तथा रविवार को बैंक बंद होने के कारण सोमवार को शाखा में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाखा के हाल कक्ष में लोगों के खड़ा होने की गुंजाइश नहीं थी तथा भवन के बाहर तक लाइन लगी थी।
विज्ञापन

 इनमें ज्यादा तादाद भुगतान लेने वालों की थी। भीड़ के चलते सर्दी के मौसम में भी उपभोक्ताओं को पसीना आ रहा था।  शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अब पांच सौ व हजार रुपये के पुराने नोट जमा करने वालों की संख्या कम हो गई है। पिछले दो दिनों से कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण सोमवार को भुगतान के लिए आए उपभोक्ताओं की भीड़ है। वहीं नहटौर में एक व्यापारी ने एसबीआई की शाखा में पहुुंचकर पांच लाख रुपये के छोटे नोट जमा किए। इसके बाद बैंक में लेनदेन का कार्य शुरू हो सका। बैंक के शाखा प्रबंधक ने व्यापारी की प्रशंसा की। उन्होंने व्यापारियों से छोटे नोट जमा करने का आह्वान किया है।
नहटौर के एसबीआई शाखा में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। बैंक में रुपया नहीं होने से ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई। ग्राहक बैंक में रुपया आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच अग्रवाल दाल मिल के प्रोपराइटर आकाश अग्रवाल ने बैंक में पहुंचकर एक सौ, बीस और दस के पांच लाख रुपये के छोटे नोट जमा किए। बैंक प्रबंधक सुभाष  चंद्रा ने आकाश अग्रवाल की  तारीफ की। आकाश अग्रवाल ने कहा कि बाजार में आ रहे छोटे नोटों को बैंक में व्यापारी जरूर जमा करें। प्रबंधक ने व्यापारियों से छोटे नोट जमा करने का आह्वान किया है। इस मौके पर अंकुश अग्रवाल, अमित भटनागर आदि भी मौजूद थे। वहीं बिजनौर में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विनीत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के अधिकारों का हनन किया है। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बैठक में मेरठ में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देश में नोटबंदी की निंदा की। नोटबंदी का फैसला प्रधानमंत्री मोदी की तानाशाही तो दर्शाता है। बैठक में एक दिसंबर को मेरठ में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। रैली में कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में अनुपम शर्मा, निर्मल मिश्रा, फिरोज जैदी, सौरव शर्मा, मो. जाहिर, लक्ष्मण सिंह व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मेघराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें