फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक पूरा कराएं बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
15 तक पूरा कराएं बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम समय से पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इस क्रम में डीआईओएस ने क्षेत्रवार निरीक्षण के लिए टीमें बना दी हैं। सभी टीम विद्यालयों में जाकर छात्रों से फीडबैक लेंगी।
शासन की मंशा है कि विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इंटर के छात्रों का पाठ्यक्रम समय से पूरा हो। ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार पर्याप्त समय मिल सके। इसके लिए शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया था। इसके बाद भी शासन को कुछ विद्यालयों द्वारा कोर्स पूरा नहीं करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर शासन ने सख्ती बरती है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों से कह दिया गया है कि वे हाईस्कूल तथा इंटर के सभी विषयों का 15 जनवरी तक हर हाल मे कोर्स पूरा कर लें। इसमें कोताही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित कालांशों के अतिरिक्त व्यवस्था करके कोर्स पूरा कराया जाए। प्री बोर्ड परीक्षा पूरे कोर्स में होनी है। डीआईओएस के मुताबिक जिला क्वालिटी कंट्रोल टीम तय बिंदुओं के साथ कोर्स की जानकारी छात्रों से लेंगी। छात्रों की विषयवार कापियाें की जांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त तहसीलवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। यदि किसी विद्यालय में कोर्स पूरा नहीं मिला तो कार्रवाई होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों से कहा है कि वे कोर्स पूरा नहीं होने के बारे में तत्काल उन्हें सूचना दें। अभिभावक डीआईओएस दफ्तर आकर भी अपनी बात कह सकते हैं। बताया कि पूरी व्यवस्था पर जीआईसी प्रधानाचार्य तथा डीआईओएस प्रतिनिधि निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें