फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में कार फंसी तो दरोगा ने पलट दिए ठेले

Wed, 15 May 2019 12:14 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट में ठेलियों से सामान फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ठेलीवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के शेरकोट में अपनी निजी कार से बाजार में पहुंचे कस्बा इंचार्ज की कार जाम में फंस गई। इस पर दरोगा ने रास्ते में ठेली लगाए खड़े लोगों का सामान उठाकर फेंक दिया और उनकी ठेलियां पलट दीं। इस पर ठेली वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कस्बे के अली मस्जिद चौक पर जाम लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। ठेली वाले कस्बा इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ठेली वालों को समझाकर मामला शांत कराया।  
विज्ञापन







मंगलवार सुबह नगर के फल वाले ठेली वालों ने अपने ठेले बाजार में लगा रखे थे। रमजान होने के कारण बाजार में भीड़ रोजाना की अपेक्षाकृत अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 11 बजे शेरकोट कस्बा इंचार्ज जितेंद्र सिंह सिविल ड्रेस में अपने प्राइवेट वाहन से जिला सहकारी बैंक के सामने से गुजर रहे थे। भीड़ के कारण लगे जाम में कुछ देर के लिए उनकी गाड़ी वहां रुक गई। इस बात से आक्रोशित कस्बा इंचार्ज ने वहां खड़े ठेले स्वामी आरिफ, भूरे, जुल्फिकार का समान सड़क पर फेंक दिया और उनके साथ मारपीट की। ठेले वालों ने अपने ठेले बंद कर अली मस्जिद चौक पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोग एसओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ठेली वालों के बीच पहुंचे और उनसे बात की। उन्होंने ठेले स्वामियों को समझा बुझाकर शांत किया। ठेली वालों ने स्वामियों ने उच्चाधिकारियों से मामले में जांच करा कार्रवाई की मांग की। वहीं, सीओ कृपा शंकर कन्नौजिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कस्बा इंचार्ज के द्वारा रमजान के माह को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। जिस पर कुछ ठेले स्वामियों ने मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास किया।






जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट, तीन का चालान
नहटौर। दो दिन पूर्व नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव चक में सेंट्रो कार से टक्कर होने पर आठ लोग घायल हो गए थे। घायलों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घटनास्थल पर मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। ग्रामीणों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए जाम खुलवा दिया। बंधक बनाए गए सेंट्रो कार चालक को पुलिस ने मुक्त कराया। घायल राजन के परिजन शीशराम की ओर से सेंट्रो कार चालक नजीबाबाद निवासी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में दरोगा रामकुमार की ओर से दूसरी रिपोर्ट जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने जाम लगाने वाले गांव चक निवासी राकेश, मुकर्रमपुर निवासी कपिल, नूरपुर निवासी साजिद को पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें