फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाटों को केंद्र में आरक्षण नहीं मिला तो वोट से देंगे जवाब

विज्ञापन
हल्दौर में अखिल भारतीय जाट महासभा सम्मेलन को संबो​धित करते राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर बिजनौर के हल्दौर में हुआ सम्मेलन
विज्ञापन

- जाट नेता बोले, भाजपा ने साजिश के तहत छिन लिया था आरक्षण
- समाज की एकजुटता बनाकर राजनीतिक पार्टियों पर दबाव बनाने का काम करेंगे जाट
-29 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर और 20 नवंबर को दिल्ली में होगी जनसभा


संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर(बिजनौर)। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ साथ जाटों ने भी केंद्र में आरक्षण के लिए फिर से हुंकार भर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर बिजनौर के हल्दौर में सम्मेलन में हुआ। इसमें जाट नेताओं से साफ कर दिया कि केंद्र में आरक्षण नहीं मिला तो वोट से जवाब दिया जाएगा। 20 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्र होकर राजनैतिक पार्टियों पर दबाव बनाने का काम किया जाएगा।
रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा के अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने साजिश के तहत जाटों से केंद्र में आरक्षण छीनने का काम किया हैं। जाट समाज खेती किसानी से जुड़ा होने के कारण आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ हैं। ऐसे में केंद्र में आरक्षण मिले बिना जाटों का भला होने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया हैं कि एकजुट होकर केंद्र सरकार पर पूरा दबा बनाओ ताकि भाजपा लोकसभा के चुनाव से पहले ही जाट बिरादरी को फिर से केंद्र की ओबीसी की आरक्षण सूची में शामिल करने को मजबूर हो जाए। उन्होंने कहा कि विदुर की इस पावन भूमि पर मां गंगा की शपथ लेते है कि सरकार की ओबीसी सूची में दोबारा आरक्षण लेकर रहेंगे। कहा कि जाट समाज उसी राजनीतिक पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपना मत और सहयोग देगा जो जाट समाज के उत्थान के लिए जाट आरक्षण लागू कराएगी।
प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने जाट आरक्षण की मांग को दोहराते हुए 29 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर और 20 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित महासभा में भारी तादाद में पहुंचने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ धर्मवीर सिंह व संचालन जिला महासचिव शीशपाल राठी व प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने किया।

बच्चां को कुरीतियों से बचाएं

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने बिजनौर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण किया। इसके बाद हल्दौर में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे। कहा कि अपने अपने खेतों के साथ अपने बच्चों पर नजर रखते हुए सामाजिक कुरीतियां जैसे नशाखोरी, जुआखोरी से बचाएं। दहेज प्रथा और मृत्युभोज की बढ़ रही कुरीतियों से अपने समाज को बचाना चाहिए।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव चौधरी धर्मवीर सिंह, डॉक्टर अनिल चौधरी, रमेश मलिक, भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पहलवान, मंडल महासचिव धर्मेंद्र राणा, मुनेंद्र सिंह काकरान, शील कुमार सहरावत, गौरव काकरान, सत्यपाल सिंह, विजयपाल पहलवान, अंकित चौधरी, आकाश चौधरी, हर्ष देशवाल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रधान, अशोक कुमार, कोमल कुमार, धर्मेंद्र राणा, महाशय घनश्याम सिंह, अशोक कुमार, सूरज चौधरी, कृष्ण देव राठी, चौधरी ओमपाल सिंह, कुलदीप चिकारा, दुष्यंत प्रधान, विपिन तोमर, सुनील प्रधान, कल्याण सिंह सहरावत, सत्यव्रत सिंह, भोगेंद्र सिंह, अमित छोटू, सोनू चौधरी, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें