फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमर्जी का दहेज नहीं मिला तो बोल दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमर्जी का दहेज नहीं मिला तो बोल दिया तीन तलाक
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। पिता ने लड़की के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूूरी न होने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसके पति ने तलाक दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेख सराय हबीब निवासी मोहम्मद अजहर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हसनपुर निवासी जियाउद्दीन के साथ की थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपये की मांग करते हुए पुत्री को परेशान करते थे। पुत्री के साथ कई बार उन्होंने मारपीट की। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब 15 दिन पूर्व आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की, बिना दहेज लिए घर आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया था। दामाद ने बुलेट बाइक व दो लाख रुपये नहीं देने पर उसकी बेटी को तीन बार तलाक कह दिया। वह पुत्री व उसके बच्चों को अपने घर ले आए। 26 मार्च को दामाद ने घर आकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें