फोटो और वीडियो से 13 उपद्रवियों की पहचान
बिजनौर, किरतपुर। सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने वीडियो और फोटो आदि से पहचान करके 13 और उपद्रवियों के नाम रिपोर्ट में शामिल किए हैं। थाने में अब 30 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद सीएए और आनआरसी के विरोध में नगर के युवाओं ने ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया था। इनमें से कुछ ने सरकार विरोधी नारे लगाए थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में 17 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। 17 नामजद लोगों में सोनी मिर्जा, आबिद, नवेद, जिया, डोली, एहसान, सलाम, फुरकान, तहजीब, वहाजुद्दीन, उबैद, सलीम, बाबर, अजीम, मूइन, ताहिर, जावेद आदि शामिल हैं। पुलिस ने अब 13 अज्ञात को फोटो व वीडियो में चिह्नित कर उनके नाम रिपोर्ट में शामिल कर लिए हैं। इनमें आदिल पुत्र असलम, गुल्लू पुत्र मंजर, निजाम पुत्र अफजाल, जुल्फिकार पुत्र इस्हाक, तारिक पुत्र कलीम, आजम पुत्र कफील, मोईन पुत्र नईम, अमन पुत्र शाहिद, अबूजर पुत्र उमर, आफाक पुत्र मुख्तार, फैसल पुत्र इकरार, मूजीब पुत्र रईस, रिजवान पुत्र इस्हाक हैं। अब रिपोर्ट में 30 आरोपी नामजद हो गए हैं। अज्ञात लोगों की पहचान का सिलसिला जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि अब अज्ञात की पहचान जांच अधिकारी द्वारा फोटो व वीडियो के आधार पर की जा रही है।