पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
बिजनौर, नींदडू़। पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुआपुर नत्थू के रमेशचंद्र ने थाना कोतवाली धामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजीतपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ चुन्नू ने 30 नवंबर को उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया था, जिससे पत्नी शीला घायल हो गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को आरोपी की तलाश थी। नींदडू़ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें आरोपी के अंथाई शेख चौराहे पर खड़ा होने की सूचना मिली। उन्होंने सिपाही मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार को साथ लेकर फरार आरोपी अरुण कुमार को चौराहे से गिरफ्तार कर लिया चालान कर दिया।