फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रवेश पत्र और पेन के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज होगी उपस्थिति
- जिले में बनाए गए हैं 32 परीक्षा केंद्र और 11 सेक्टर



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस भर्ती परीक्षा में केंद्र पर बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र और पेन के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे। चश्मा भी लगाकर अंदर दाखिल नहीं सकेंगे। पर्स के साथ साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या घड़ी के साथ जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
जिले में पुलिस भर्ती की परीक्षा 32 केंद्रों पर होनी है। परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पिछले दो दिनों से पुलिस और प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम प्रशासन विनय कुमार और परीक्षा के नोडल अफसर एएसपी देहात राम अर्ज ने सेक्टर प्रभारियों और परीक्षा के इंतजामों में लगे पुलिसकर्मियो की बैठक ली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित इस बैठक में परीक्षा कराने के संबंध में एसपी ने दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र और पेन के अलावा कुछ भी ले जाना प्रतिबंधित है। कोरा कागज भी अभ्यर्थी नहीं ले जा सकेंगे। पर्स भी बाहर रखना होगा, घड़ी भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बता दें कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगेगा, जिससे कोई भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस नहीं चल सके।
दो दिन होगी परीक्षा
बता दें कि 17 और 18 फरवरी को दो दिन पुलिस की लिखित परीक्षा होनी है। एक दिन में दो पाली यानि कुल चार पालियों में परीक्षा होगी। इसमें करीब 64 हजार अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।


परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
एएसपी देहात राम अर्ज ने किरतपुर और नजीबाबाद क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर, सीओ नगीना देश दीपक और सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार ने भी अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर रहेगी नजर : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए आने वाले युवक और युवतियों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें