फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: तूफान फैन चलाया, बल्ब उतारकर कमरे में किया अंधेरा, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Tue, 05 Nov 2024 02:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी को बहाने से घर बुलाया और फिर उसकी कमरे में बंद कर बेरहमी से हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी ने खुद भी जहर भी लिया।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में मनमुटाव और कोर्ट केस के चलते मायके में रही पत्नी इसराना को घर बुलाकर ई-रिक्शा चालक निजामुद्दीन ने चाकू से गोदकर मार डाला। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, मृतका की बड़ी बहन रिहाना पत्नी नौशाद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नजीबाबाद के गांव करमसखेड़ी निवासी इसराना (35) शादी करीब 16 साल पहले बिजनौर शहर के बुल्ला चौराहा निवासी निजामुद्दीन (37) पुत्र शाहबुद्दीन से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हुए। एक साल पहले दोनों में विवाद हुआ तो इसराना अपने मायके करमसखेड़ी जाकर रहने लगी। एक जनवरी 2024 को निजामुद्दीन ने ससुराल पहुंचकर इसराना पर तेजाब फेंक दिया था। इसमें निजामुद्दीन को तीन महीने जेल में रहना पड़ा। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें:  तीन दोस्तों की माैत: जांच में सामने आई हादसे की असली वजह, परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई दीपावली की रात

विज्ञापन

पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बहाने से घर बुलाकर हत्या को दिया अंजाम   
अब इस केस में समझौता करने और ज्वेलरी देने के बहाने आरोपी ने इसराना को घर बुला लिया। शनिवार की शाम तीन बजे इसराना ससुराल पहुंची। रात में पति के साथ पहली मंजिल पर बने बरामदे में सो गई। रविवार सुबह चार बजे आरोपी ने उसकी  चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने खुद भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। मामले की खबर लगते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

15 नवंबर को कोर्ट में होने से थे बयान 
आरोपी जनवरी में पत्नी इसराना पर तेजाब फेंकने में जेल गया था। इस केस में इसराना के बयान 15 नवंबर को कोर्ट में होने थे। इससे पहले ही आरोपी ने इसराना को मार डाला। 

आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
निजामुद्दीन ने पत्नी इसराना की हत्या के लिए पूरी प्लानिंग की थी। हत्या के वक्त इसराना की चीखें किसी को सुनाई न दें, इसलिए पहले ही तेज आवाज करने वाला तूफान पंखा चला लिया था। इसकी आवाज में इसराना की चीख दबकर रह गई। बरामदे और कमरे की लाइट भी उतार कर अंधेरा कर दिया था। इसके बाद ही चाकू से वार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।  

शौहर निजामुद्दीन के बुलाने पर इसराना देहरादून से दोपहर में तीन बजे ससुराल बिजनौर पहुंची थी। उसे अनहोनी का डर हुआ। इस पर उसने अपनी बड़ी बहन रिहाना को भी फोन करके बुला लिया। इसराना और रिहाना रात में 11 बजे तक बाते करते रहे।

 रिहाना ने बताया कि इसके बाद वह अपने भांजे ताजिम (7) के साथ कमरे में सो गई, जबकि बहनोई निजामुद्दीन और बहन इसराना कमरे के बाहर बरामदे में सो गए। इसराना की सास छम्मो नीचे के कमरे में सोई थी। इसी दौरान निजामुद्दीन ने तेज आवाज करने वाला तूफान पंखा चला दिया, जबकि इसराना पंखा चलाने को मना कर रही थी। जिस कमरे में रिहाना सोई थी, उस कमरे और बरामदे का बल्ब उतारकर अंधेरा कर दिया।

इसराना का फाइल फोटो व माैके पर बहन बाएं - फोटो : अमर उजाला
बाहर से बंद था दरवाजा, बहन को नहीं बचा सकी रिहाना
भले ही मदद के इरादे से रिहाना अपनी बहन इसराना की ससुराल पहुंची थी। मगर, आरोपी इतना चालाक निकला कि हत्या को अंजाम देने से पहले रिहाना के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। साथ ही कोई नीचे से नहीं आने पाए, इसके लिए सीढि़यों का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुबह चार बजे इसराना के कराहने की आवाज सुनने पर रिहाना की आंख खुली तो दरवाजा बाहर से बंद होने पर कमरे से बाहर नहीं निकल सकी। खिड़की से सबकुछ देखते ही रह गई। 

इसराना के शरीर पर मिले 30 जख्म
इसराना का पति निजामुद्दीन उसकी हत्या करते हुए पूरी तरह से हैवानियत में डूब चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह तस्दीक करने के लिए काफी है। पोस्टमार्टम में सामने आया कि आरोपी निजामुद्दीन ने  पत्नी इसराना की गर्दन सामने और बाईं ओर से पूरी काट दी थी। गर्दन एक तरफ से ही मामूली रूप से जुड़ी थी। सीने और पेट पर चाकू से वार के 20 निशान, पैरों पर छह और हाथ पर चार घाव मिले हैं। पूरे शरीर पर कुल तीस जगह पर घाव बने हुए थे। 
विज्ञापन

माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसी से बात करने का शक करता था आरोपी 
दोनों के बीच मुकदमेबाजी चल रही थी। मगर, आरोपी को पत्नी इसराना के किसी व्यक्ति से बात करने का शक था। संबंध होने का भी शक था। 

15 दिन पहले भी किया था हमला
बहन रिहाना ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी आरोपी ने इसराना को घर बुलाया था। उस वक्त भी मारपीट की थी। तब इसराना घर से भाग निकली थी। भागते हुए गिरने में उसे चोट भी लगी थी। अब आरोपी उसे झांसे में लेने के लिए खर्च का पैसा भी खाते में डलवा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें