फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को तलाक देने वाला पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को तलाक देने वाला पति गिरफ्तार
विज्ञापन

शेरकोट। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को अपने घर बुलाकर समझाने का प्रयास किया तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई कर महिला के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शेरकोट के एक मोहल्ला निवासी महिला का निकाह करीब साढ़े तीन माह पहले मोहल्ला जामा मस्जिद, राजा का ताजपुर, थाना नूरपुर निवासी नासिर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष खुश नहीं था। ससुराल पक्ष ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज में एक लाख रुपये नकदी व कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। जिसके बाद महिला के पिता ने जनवरी माह में उसकी ससुराल वालों को अपने घर बुलाया। इस बीच मायके वालों ने उन्हें समझा बुझाकर विवाहिता को पति के साथ भेजने को कहा। लेकिन उन्होंने उसे ले जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि पति ने उसे वहीं पर तीन तलाक दे दिया। इस पर महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति नासिर, देवर इंतजार सहित महताब, शहनाज और तहसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें