फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी भयंकर टक्कर, पति-पत्नी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 18 Apr 2024 07:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर पीली चौकी के पास स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर पलड़ी निवासी अंकुश (27) पुत्र भगवान दास अपनी पत्नी भारती (25) के साथ बाइक से बिजनौर जाने के लिए घर से निकला। बाइक सवार पति-पत्नी बिजनौर में किसी चिकित्सक से दवाई लेने जा रहे थे। बाइक सवार दंपती बिजनौर नगीना मार्ग पर पीली चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरे। मौके पर पहुंचे ग्राम हादरपुर निवासी शुभम भोजयान ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अंकुश की पत्नी भारती को मेरठ रेफर कर दिया गया। गंभीर अवस्था में मेरठ पहुंची भारती को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, दंपती की मौत का समाचार पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अंकुश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अंकुश का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था और उनके कोई संतान नहीं है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: मेरठ के सिसौली में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंच से बताई अरूण गोविल को लाने की वजह
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशा लेकिन हाथ नहीं लगी गाड़ी
दंपती को टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी के बारे में शुभम भोजयान ने बरुकी पुलिस चौकी को जानकारी दी। बरुकी पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत चेकिंग अभियान शुरू किया लेकिन गाड़ी चालक बरुकी चौकी न पहुंचा और गांव के रास्ते से होता हुआ भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Election: चुनावी रणक्षेत्र में सियासत के दिग्गजों में खूब खींची जुबानी कमान, पीएम मोदी का अंदाज दिखा जुदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें