फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उमस से हाल बेहाल, पंखा-कूलर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। पंखा और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। दिनभर मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी बादलों की आवाजाही से मौसम बदलता नजर आया, लेकिन उमस कम नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण सामान्य तापमान भी लोगों को अधिक महसूस हुआ। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। वहीं, बार-बार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि जिले में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तब तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी : मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे का कहना है कि उमस भरे मौसम में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही हल्का भोजन करने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें