सुबह से ही सड़कों पर हुलियारों का कब्जा
धामपुर। धामपुर में होली का हुड़दंग रविवार को तीसरे दिन भी चरम पर रहा। हुलियारों ने सवेरे बजे से ही नगर के सभी मार्गों पर ड्रम में भरे रंग के साथ नगर के चारों ओर की सड़कों पर कब्जा जमा लिया था। जो दिखाई दिया उसी को रंग में सराबोर किया। दोपहर तक नगर में हुलियारों का हुड़दंग मचा रहा।
धामपुर में होली का त्योहार उत्तरी भारत में प्रमुख त्योहारों में शामिल है। यहां की होली रंग की एकादशी के दिन से शुरू हो जाती है। जो दुल्हैंडी के दिन तक जमकर चलती है। आदर्श होली हवन समिति की ओर से यहां पर भव्य होली का हवन जुलूस निकाला जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग भी जमकर होली खेलते हैं। आदर्श होली हवन समिति की ओर से इस बार 71 वां होली उत्सव मनाया जा रहा है। लोगों में होली पर्व के प्रति भारी उत्साह है। नगर के भगत सिंह चौक, खारी कुआं, चवन्नी चौक, फल चौक, पंजाबी मार्केट, जैतरा रेलवे फाटक, शुगर मिल तिराहा, शीला टॉकीज, आरएसएम तिराहा, रानी बाग पुलिस चौकी के पास, नगीना चौराहा, पुराना धामपुर चुंगी, स्टेट बैंक कॉलोनी, रोडवेज बस डिपो, एसडीएम तिराहे पर हुलियारों के हत्थों जो चढ़ गया उसे सूखा नहीं जाने दिया।
रेड कार्ड के साथ छोड़ा
धामपुर। हुलियारों ने रास्ते में पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा। वाहनों को जबरन रोककर उनमें सवार लोगों को रंग से सराबोर किया। इस दौरान पुलिस ने युवकों को उठाया, जिन्हें शाम को रेड कार्ड के साथ छोड़ दिया गया।
धामपुर में हाईवे पर कब्जा जमाए हुरियारे।- फोटो : DHAMPUR
धामपुर में मेन बाजार में एक दूसरे को रंग से सराबोर करते युवक।- फोटो : DHAMPUR