फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आठ माह से आवास स्वीकृत, पहली किस्त का इंतजार

विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम फैजूल्लापुर में जर्जर हालत में रेखा देवी का मकान
विज्ञापन
- पिछली बरसात में गिर चुका है छत का हिस्सा, पन्नी और बल्लियों के सहारे टिका आशियाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। ग्राम फैजुल्लापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की आस लगाए एक गरीब परिवार पिछले आठ माह से पहली किस्त का इंतजार कर रहा है। आवास स्वीकृत होने के बावजूद धनराशि जारी न होने से परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर है, जहां हर बारिश की रात जान पर भारी पड़ रही है।
ग्राम फैजुल्लापुर निवासी रेखा देवी पत्नी सोनू प्रजापति का कच्चा मकान अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान मकान की लकड़ी की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। आर्थिक तंगी के चलते परिवार नया मकान नहीं बनवा सका। फिलहाल पन्नी, बल्लियों और लकड़ियों के सहारे किसी तरह छत को टिकाकर परिवार रह रहा है। रेखा देवी बताती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास करीब आठ माह पहले स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अब तक पहली किस्त जारी नहीं हुई। धनराशि के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। बरसात शुरू होने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। तेज बारिश या हवा चलते ही पूरा परिवार भय के साए में रात गुजारने को मजबूर हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार छत गिरने के बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया था। इसके बाद आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद निर्माण के लिए धनराशि जारी नहीं की गई। इससे परिवार आज भी उसी जर्जर मकान में रहने को विवश है।
परिजनों का कहना है कि यदि जल्द पहली किस्त जारी नहीं हुई तो बरसात के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र धनराशि जारी कर आवास निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि परिवार सुरक्षित घर में रह सके।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हो चुका है। इसी माह पहली किस्त आने का अनुमान है। बहुत जल्द आवास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - अरुण कुमार, खंड विकास अधिकारी स्योहारा

गिरिराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें