फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके: मकान में आई दरार, दहशत में गुजरी थी लोगों की रात, पढ़िए उनकी आपबीती

Wed, 09 Nov 2022 10:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे मकान में दरार भी आ गई। वहीं लोगों ने दहशत में रात गुजरी।
विज्ञापन
मकान में आई दरार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके कुछ सेकंड में ही दो बार आए। जिसके बाद लोग सचेत हो गए। स्योहारा के मोहल्ला इस्लाम नगर में भूकंप के झटकों से एक मकान में दरार आ गई।  

विज्ञापन


स्योहारा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस दिए। नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी रामरतन सिंह पुत्र सुखलाल सिंह के मकान में दरार पड़ गई। रात्रि में आए भूकंप से घरों की खिड़की, दरवाजे हिलने लगे थे। जिसके बाद लोग परिवार सहित घर से बाहर निकल गए। अफजलगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। 

अनिल, मुकेश, मनोज व प्रमोद आदि का कहना है कि भूकंप के झटको से घर में रखे सामान की खनखनाहट की आवाज सुनाई दी। जिसे सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। राजा का ताजपुर में भी भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें

विज्ञापन

हल्दौर क्षेत्र में भी भूकंप के झटके आए। नगर के मोहल्ला रईसान निवासी जितेंद्र चौधरी, सुरेश कुमार, महिपाल सिंह, महेश कुमार आदि के अनुसार सभी लोग अपने घरों में सोए हुए थे। भूकंप के समय रसोई के अंदर रखे बर्तनों के गिरने की आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: बिजनौर : अवारा कुत्ते ने इंस्पेक्टर का किया ऐसा हाल, चार घंटे तक चली हाथ की सर्जरी, देखिए तस्वीरें

नींदड़ू में भी भूकंप के झटके आने से लोगों की नींद खुल गई। मोलाना शमशीर कासमी, नजीब अहमद, नजाकत हुसैन, निसार अहमद ने बताया कि रात में अचानक कमरों की खिड़कियां और छत के पंखे हिलते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें