फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दिल्ली में मकान गिरा, फजलपुर खास के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

Sat, 12 Jul 2025 11:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)

सार

क्षेत्र के गांव फजलपुर खास निवासी मजदूर पेशा मतलूब का परिवार दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में जनता कॉलोनी में रहता था। शनिवार की सवेरे लगभग सात बजे अचानक मतलूब का तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
दिल्ली में इमारत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार सुबह मकान गिरने से नजीबाबाद के गांव फजलपुर खास के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। इनमें तीन भाई-बहन और माता-पिता शामिल हैं। परिवार काफी समय से दिल्ली में रह रहा था।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फजलपुर खास निवासी मजदूर पेशा मतलूब का परिवार दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में जनता कॉलोनी में रहता था। शनिवार की सवेरे लगभग सात बजे अचानक मतलूब का तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय मतलूब, 65 वर्षीय पत्नी राबिया, 25 वर्षीय पुत्र अब्दुल्ला, 17 वर्षीय पुत्र अहमद और मतलूब की एक पुत्री और चार वर्षीय नवासी की मौत हो गई। मतलूब के एक महिला सहित तीन घायल संबंधियों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फजलपुर खास के प्रधान मो. सादिक सहित मृतक मतलूब के संबंधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान ने मतलूब, उसकी पत्नी सहित छह लोगों की हादसे में मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें