फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में हाईवे पर घंटों लगा जाम

विज्ञापन
भागूवाला क्षेत्र में हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला में हाईवे पर घंटों लगा जाम
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला क्षेत्र में एनएच-74 पर अतिक्रमण होने से सोमवार को घंटों जाम लगा रहा। जाम से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात को सुचारु कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र में फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के एक ओर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि दूसरी ओर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण दोनों दिशा का ट्रैफिक एक ही सड़क से संचालित हो रहा है। भागूवाला निवासी नौशाद, तनवीर, अब्दुल, साजिद का कहना है कि हाइवे किनारे वाहनों का अतिक्रमण है। दुकानदार और ग्राहक अपने दोपहिया व चार पहिया वाहनों को हाइवे पर खड़ा करते हैं। जिससे हाइवे पर दिनभर जाम लगा रहता है। सोमवार को भी भागूवाला क्षेत्र के हाईवे पर करीब कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। भागूवाला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारु कराया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराने और राहगीरों को जाम से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें